बजट में ये छह बड़े ऐलान करेंगी दिया कुमारी!
राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से आगामी बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसे उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी। ये भजनलाल सरकार का तीसरा बजट होगा। दिया कुमारी इस बजट में महिलाओं और कर्मचारियों के लिए 6 बड़े ऐलान कर सकती हैं।
खबरों के अनुसार, आगामी बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी डीपीसी प्रमोशन के लिए दो साल की छूट, आरजीएचएस के अन्तर्गत मेडिकल फैसिलिटी का लाभ लेने के लिए महिला/पुरुष कार्मिकों को अपने माता-पिता अथवा सास-ससुर में से किसी एक को चुनने का विकल्प देने का ऐलान कर सकती है।
वहीं 19 फरवरी को विधानसभा में पेश होने वाले बजट में हर साल 30 जून को रिटायर होने वाले कार्मिकों को 1 जुलाई से एक काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ देने, पेंशनर्स को देय आउटडोर चिकित्सा सेवा की व्यय सीमा को 50 हजार रुपए करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 25 लाख रुपए करने और एक अप्रैल 2024 के बाद कार्मिक की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर 10 वर्षों तक बढ़ी हुई दर से पारिवारिक पेंशन देने की घोषणा की जा सकती है। खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने इन ऐलानों का निर्णय लिया है।
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
बारिश बनी रेल की रफ्तार में बाधा, यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनों पर असर