महाकुंभ 2025 के 12वें दिन भी श्रद्धालुओं का जोश हाई पर, लाखों ने लगाई संगम में डुबकी
सुरक्षा के इंतजाम और स्वच्छता को लेकर मोदी और योगी को दे रहे साधुवाद
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें रोजाना लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के 12वें दिन भी श्रद्धालु अच्छी खासी संख्या में दिखाई दिए। इस दौरान संगम में डुबकी लगाने पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की उन्हें उम्मीद नहीं थी। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ 2025 को अब 12 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा है, उनका आना जारी है। शुक्रवार को भी लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य हो चुकी सरस्वती के त्रिवेणी तट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में नेपाल से भी लोग संगम स्नान करने आ रहे हैं। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की सुव्यवस्था देखकर शासन-प्रशासन की तारीफ की और मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया। नेपाल से आए पारस ने बताया कि महाकुंभ में आकर बहुत खुशी हो रही है, इस शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैंने सोचा नहीं था कि इतनी अच्छी व्यवस्था होगी। वहीं, सुरक्षा के भी इंतजाम पुख्ता हैं। पीएम मोदी को इसके लिए बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा।
इसतरह एक एक श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण को लेकर तत्पर टीम की प्रशंसा करते नहीं थके। उन्होंने कहा, इस बार महाकुंभ की बहुत अच्छी व्यवस्था है। नहाने के लिए विशेष ख्याल रखा गया है। भीड़ को नियंत्रित करने का विशेष ख्याल रखा गया है। स्टेशन से लेकर घाट तक सुरक्षा का विशेष इंतजाम है। कोई परेशानी नहीं हो रही है।
वहीं एक महिला श्रद्धालु जो कि प्रयागराज से ही हैं। उन्हें मेला क्षेत्र की स्वच्छता पसंद आ रही है। उन्होंने कहा, इस बार कुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है, जहां भी हल्की गंदगी हो रही है, सफाईकर्मी उस गंदगी को तुरंत साफ कर दे रहे हैं।
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
बौंली में NEET पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़
IPO मार्केट में बड़ा धमाका, इस हफ्ते आएंगे 8 नए इश्यू और 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग