स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में सबसे बेस्ट क्रिकेटर का जीता अवॉर्ड
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने सोमवार 27 जनवरी को ICC ने एक बड़े अवॉर्ड के लिए सेलेक्ट किया. मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का पुरस्कार जीता. 27 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज पिछले साल शानदार फॉर्म में थीं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 13 वनडे खेले. इस दौरान चार शतकों और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 747 रन बनाए. इसके अलावा मंधाना ने तीन मैचों में गेंद भी डाली और एक विकेट भी लिया.
मंधाना के नाम खास उपलब्धि
मंधाना ने इस अवॉर्ड को जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वह महिलाओं में दो बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गईं. उनके अलावा न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स दो बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं. मंधाना ने 2018 में अपना पहला ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता था. बेट्स ने 2013 और 2016 में ICC वनडे क्रिकेटर पुरस्कार जीता था.
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर