बच्चे की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, अंधविश्वास ने फिर दिखाया असर
संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में एक बार फिर अंधविश्वास का खेल देखने को मिला। जहां पर करीब 4 साल पहले इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत के बाद आज मृतक बच्चे के परिजन उसकी आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं मिलने पर परिजनों और उनके साथ आए ग्रामीणों ने गेट पर ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को अपने साथ अस्पताल परिसर में बनी चौकी में ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के झाड़गंज गांव निवासी मृतक बच्चे मनराज के पिता रामफूल केवट ने बताया कि करीब 4 साल पहले उनके बेटे की एमबीएस अस्पताल में बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद से ही परिवार में संकट खड़ा हो गया। हर कोई बीमार रहने लगा, जिसके बाद किसी से सलाह लेने पर बच्चे की आत्मा ले जाने की बात कही थी। ऐसे में आज परिजन उसकी आत्मा लेने के लिए कोटा पहुंचे थे।
अस्पताल के गेट पर ही परिजनों द्वारा पूजा करने के बाद एक महिला के शरीर में देवी-देवता आने लगे। परिजनों का कहना है कि हम किसी को परेशान करने नहीं आए लेकिन सिर्फ अपने बेटे की आत्मा लेने के लिए आए हैं।
आपको बता दें कि अस्पताल से आत्मा लेने जाने का ये अंधविश्वास का खेल पहला नहीं है, इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्पताल से आत्मा ले जाने दांवा भीलवाड़ा, बूंदी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यहां आ चुके हैं। पहले अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से लोग उस वार्ड और बेड तक पहुंच जाते थे, जहां पर परिवार में से किसी की मौत हुई है। लेकिन बीते कुछ सालों से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जिसके बाद से ही आत्मा लेने आने वाले लोगों को गेट पर ही रोक लिया जाता है।
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए