Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से कर दी है इन राजनेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग
राजस्थान में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब राजधानी जयपुर में खून के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से त्वरित प्रभाव से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध मं एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के जोबनेर इलाके में मकराना की एक ब्लड बैंक का खून अवैध रूप से ले जाते समय पुलिस द्वारा खून के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने का मामला संज्ञान में आया। जीवन बचाने की मुहिम के नाम पर रक्त एकत्रित करके इस तरह संग्रहित रक्त का अवैध कारोबार करने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि चूंकि राजस्थान में कई ब्लड बैंकों द्वारा गांवों, शहरों में रक्तदान शिविर लगाकर एकत्रित किए गए रक्त का अवैध कारोबार चरम पर चल रहा है और पूर्व में उत्तरप्रदेश की एसटीएफ ने भी राजस्थान से जुड़े ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था।
सीएम भजनलाल शर्मा से की मामले में कार्रवाइ करने की मांग
ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को त्वरित प्रभाव से इस मामले में संज्ञान लेकर ब्लड बैंक चलाने वाले, इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के गिरोह और ऐसे लोगो को संरक्षण देने वाले राजनेताओं के नाम का खुलासा करते हुए उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करवाने की जरुरत है क्योंकि पूर्व में भी राजस्थान से उत्तरप्रदेश में हो रहे खून के अवैध कारोबार का पूरा खुलासा नहीं हुआ था और मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में कई ब्लड बैंको द्वारा किए जा रहे खून के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को आपकी सरकार में बैठे कई मंत्रियो और विधायको का संरक्षण प्राप्त है।
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान