रविन्द्र कुमार वैष्णव ने सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) भीलवाड़ा का पदभार संभाला
भीलवाड़ा। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव ने गुरुवार को सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, भीलवाड़ा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
पीआरओ वैष्णव ने कहा कि उनका अथक प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार तथा जनता के बीच एक कड़ी का काम करते हुए विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए है। वैष्णव पूर्व में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में पाली तथा ब्यावर में अपनी सेवाएं दे चुके है।
सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ईशांत काबरा ने भी पदभार संभाला
सहायक जनसंपर्क अधिकारी ईशांत काबरा ने गुरुवार को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर उपस्थित होकर कार्य भार संभाला। काबरा ने इससे पूर्व शाहपुरा जिले में अपनी सेवाएं दी है।
इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर कुमार पाराशर, ऑपरेटर पूरण सिंह, शक्ति सिंह, देवीलाल लोहार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण ने सहायक निदेशक रविन्द्र कुमार वैष्णव तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ईशांत काबरा को शुभकामनाएं दी।
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे