मिलावट पर वार अभियान को दे गति
जयपुर। प्रदेश में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मिलावट के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलों में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वीसी के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की गई।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशानुसार पूरे राज्य में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा तथा संयुक्त आयुक्त विजय प्रकाश शर्मा ने अभियान की समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को देशभर में प्रथम स्थान पर रहने के लक्ष्य की पूर्ति हेतु प्रतिमाह आवश्यक सैम्पल लिए जाने एवं निरीक्षण की जानकारी का पोर्टल पर नियमित इंद्राज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिमाह 5 मिस ब्रांडेड के प्रकरण बनाने, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का नियमित संचालन करने, ईट राइट गतिविधियों के लक्ष्यों की पूर्ति करने, जिलों में 4 बड़ी कार्रवाई करने एवं न्यायालयों द्वारा निर्णित प्रकरणों में लगाई गयी सजा या शास्ति का व्यापक प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए।
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
बारिश में अंतिम विदाई की मजबूरी, हाथों में त्रिपाल लेकर करना पड़ा संस्कार
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील