अजमेर दरगाह विवाद: मंदिर से जुड़े मामले में आज होगी कोर्ट सुनवाई, शहर बंद से फैसला टल सकता है
अजमेर: अजमेर दरगाह विवादों के घेरे में आ गया है. इसको लेकर हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से अजमेर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. विष्णु गुप्ता याचिका के साथ एक खास सबूत पेश कर वहां पुरातत्व विभाग की ओर से सर्वे और हिन्दू धर्म स्थल पर पूजा की अनुमति मांगी थी. वहीं हाल में ही महाशिवरात्रि के मौके पर भी पूजा के लिए अनुमति मांगी गई थी. बता दें कि इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होगी.
आज न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होगी सुनवाई
अजमेर दरगाह में शिव मंदिर से जुड़े दावे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में आज न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर पश्चिम की कोर्ट में सुनवाई होनी है. हिंदू सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस याचिका को दायर किया था. मामले में आज कोर्ट दोनों पक्षों से मामले में सुनवाई करेगा.
कोर्ट में सुनवाई के लिए नई तारीख संभव
लेकिन विजयनगर घटना के चलते अजमेर बार ने आज अजमेर बंद को अपना समर्थन दिया है. वकील आज कोर्ट में किसी भी मामले की पैरवी नहीं करेंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सुनवाई के लिए नई तारीख मिल सकती है. बता दें कि अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से संशोधित वाद पेश किया गया था.
मंदिर-मस्जिद विवाद समाज और देश हित के लिए सही नहीं
इस मामले में अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख नसरुद्दीन भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि यह एक नई परिपाटी आ गई है. हर कोई कही से भी उठकर आ जाता है और दरगाह व मस्जिद में मंदिर होने का दावा करने लगता है. यह परिपाटी समाज और देश हित के लिए सही नहीं है. आज हिंदुस्तान ग्लोबल ताकत बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. लेकिन हम अब भी मंदिर-मस्जिद में फंसे हैं. ये सब सही नहीं है. अजमेर शरीफ की दरगाह का सवाल है तो इसका इतिहास 850 साल पुराना है.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप