ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में बनाई जगह, लेकिन चोटिल खिलाड़ी की वजह से लगा बड़ा झटका
Matthew Short: अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लाहौर में हुए इस मुकाबले में मिली बड़ी खुशखबरी के साथ उसे करारा झटका भी लगा है. दरअसल, टीम के तूफानी बल्लेबाज और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट चोटिल हो गए हैं. उनका सेमीफाइनल में खेलना नामुमकिन लग रहा है. इस बात की जानकारी खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ने दी है. उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान इंजरी का खुलासा करते हुए कहा कि शॉर्ट का रिकवर होना मुश्किल लग रहा है.
दौड़ नहीं पा रहे शॉर्ट
28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. कंगारू टीम को पहली पारी में फील्डिंग करने का मौका मिला था. इस पारी के अंत में मैथ्यू शॉर्ट को चोट लग गई. कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद बताया कि वो फिलहाल ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं. स्मिथ ने कहा ‘मुझे लगता है कि वो संघर्ष कर रहे हैं. हमने आज रात देखा कि वो ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे. मुझे लगता है कि मैचों के बीच उनका ठीक होना मुश्किल होगा. लेकिन हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो आकर उनकी कमी पूरी कर सकते हैं.’
15 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे
ICC ने भी अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए बताया है कि शॉर्ट चोटिल हो गए हैं और उनके पैर में दिक्कत है. बता दें मैथ्यू शॉर्ट पहली पारी में लगी चोट के बावजूद 274 रन के स्कोर को चेज करने के लिए वो मैदान में उतरे थे. घातक बल्लेबाजी के मशहूर शॉर्ट ने ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग की. इस दौरान उन्हें रन लेने में काफी परेशानी हो रही थी. इसलिए वो बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने हेड का साथ देते हुए 15 गेंद में 20 रन ठोके और पवेलियन लौट गए. उन्होंने पहले विकेट के लिए महज 4.3 ओवर में 44 रनों की साझेदारी की.
कौन लेगा शॉर्ट की जगह?
जेक फ्रेजर मैक्गर्क ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में मौजूद हैं. ऐसे में अगर शॉर्ट नहीं खेलते हैं, तो ओपनिंग के लिए मैक्गर्क एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, इससे कंगारू टीम को स्पिन बॉलिंग का विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि शॉर्ट की तरह मैक्गर्क गेंदबाजी नहीं करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि शॉर्ट को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है. तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिनर कूपर कोनोली को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. उन्हें फिलहाल ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है.
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश