IND vs AUS: भारत की सेमीफाइनल जीत के लिए काशी में हवन और काशी में महाआरती
IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया दुबई में मैदान पर उतरेगी, लेकिन यहां भारत में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा और हवन होने लगे हैं. कुछ ऐसा ही 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हुआ था, उस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच से पूर्व वाराणसी स्थित सारंगनाथ महादेव मंदिर में पर दूध चढ़ाया गया, वहीं गंगा किनारे फैंस ने महाआरती गाई.
भारत की जीत के लिए विशेष पूजा
न्यूज एजेंसी ने इस संबंध में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सारंगनाथ महादेव मंदिर में मंत्र पढे जा रहे हैं, आरती हो रही है और शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जा रहा है. एक तरफ मंदिर के पुजारी मंत्र पढ़ रहे थे, वहीं कुछ लोग पीछे विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का फोटो हाथ में लिए दिखे. बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि 2002 चैंपियंस ट्रॉफी की वह तस्वीर लगी है जब फाइनल मैच रद्द होने के बाद भारत और श्रीलंका ने ट्रॉफी साझा की थी. इस तस्वीर में सौरव गांगुली के साथ सनथ जयसूर्या दिख रहे हैं.
वाराणसी में दूसरी जगह हुआ हवन
वाराणसी से न्यूज एजेंसी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस भारत की जीत के लिए हवन कर रहे हैं. यहां 3 बैट एकसाथ खड़े किए गए, जिनके ऊपर गेंद रखी है. वहीं क्रिकेट की पूरी किट और भारतीय खिलाड़ियों का फोटो वहां रखकर टीम इंडिया की जीत के लिए हवन को संपन्न किया गया.
गंगा मां की आरती
न्यूज एजेंसी के हवाले से भी एक नया वीडियो उजागर हुआ, जिसमें काशी में लोगों ने घाट पर रंगोली बनाई और गंगा किनारे भारतीय टीम की जीत के लिए गंगा मां की आरती की. भारतीय टीम के सपोर्ट में कोई कमी नहीं है और इन सभी तस्वीरों से साफ हो जाता है कि 4 मार्च को पूरे भारतवर्ष की नजरें भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए टीवी पर टिकी होंगी.
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी