रामा ग्रुप सहित अन्य चार कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, बड़े ख़ुफ़िया तरीके से पहुंची IT टीम
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयकर विभाग ने लकड़ी और लोहे का कारोबार करने वाले रामा ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है. आपको बता दें कि यह कार्रवाई शहर के बिरला रोड स्थित फर्म और सेमरिया चौक स्थित घर पर की जा रही है. सिर्फ सतना ही नहीं, बल्कि आयकर विभाग की टीम रामा ग्रुप के एमपी के जबलपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर और दिल्ली स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करने पहुंची है. आयकर विभाग ने इस छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए शुरू किया है. बताया जा रहा है कि टीम शादी के स्टीकर लगे वाहनों में छापेमारी करने पहुंची थी, ताकि किसी को शक न हो।
छापेमारी के दौरान एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में जुटे हैं. माना जा रहा है कि संबंधित लकड़ी समूह द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच की जा रही है. अन्य कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी: आयकर विभाग ने सिर्फ रामा ग्रुप के खिलाफ ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य बड़े कारोबारियों के खिलाफ भी छापेमारी शुरू की है. इनमें रेलवे के बड़े ठेकेदार, हुंडी कारोबारी, आटा मिल संचालक और एक अन्य कारोबारी शामिल हैं. आयकर विभाग को इन सभी पर कर चोरी का संदेह है।
कर चोरी का संदेह
प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि रामा ग्रुप और अन्य कारोबारियों ने आयकर में भारी हेराफेरी की है। विभाग के अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। कर चोरी साबित होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही माल जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। अगर किसी कारोबारी के खिलाफ कर चोरी के पुख्ता सबूत मिलते हैं तो उसके खिलाफ भारी जुर्माने के साथ ही अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
जिले भर के व्यापारियों में दहशत
इस छापेमारी के बाद सतना के व्यापारियों में दहशत है। शहर के अन्य कारोबारी भी अब अपने खातों और कर रिकॉर्ड को लेकर सतर्क हो गए हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि अब कर चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी