900 करोड़ की कमाई के साथ 'एनिमल' की सफलता, रणबीर कपूर ने किया था ऐसा सीन जिसे एक्टर 10 मिनट में गए मान
रणबीर कपूर की एनिमल की रिलीज को भले एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका हो, लेकिन आज भी इस फिल्म के चर्चे होते रहते हैं. 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली एनिमल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में काफी हंगामा भी हुआ था. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म के खिलाफ बयान देने वालों लोगों को करारा जवाब भी दे चुके हैं. एनिमल में दिखाए गए कुछ सीन्स पर लोगों ने सवाल उठाए हैं. डायरेक्टर ने फिल्म रणबीर कपूर के सबसे बोल्ड सीन को लेकर खुलासा किया है, उन्होंने बताया है कि कैसे 10 मिनट की बातचीत में सब तय हो गया था.
एनिमल में रणबीर कपूर जिन्होंने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है, हार्ट ट्रांसप्लॉन्ट के बाद वो न्यूड होकर बाहर आते हैं, इस सीन को फिल्म का सबसे बोल्ड सीन बताया गया है. बातचीत के दौरान संदीप ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में जानकारी शेयर की और बताया कि कैसे वो इस तरह के चौंकाने वाले सीन को फिल्माने में कामयाब रहे.
रणबीर संग डायरेक्टर का रिश्ता
संदीप ने बकाया, “एनिमल की सक्सेस रणबीर और मेरे बीच की समझ के कारण है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी और एक्टर को कुछ सीन्स को अपनाने में मुश्किल हो सकती है. डायरेक्टर ने आगे कहा, “जो भी मुझे पसंद आया, उसे पसंद आया, और मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि यह कैसे हुआ. यहां तक कि जब मैं सवाल कर रहा था कि क्या हम सही रास्ते पर हैं, तो उन्होंने मुझसे बस इतना कहा कि मैं जो चाहता हूं वो करो और उनसे कुछ भी न पूछो.’
प्रोस्थेटिक्स का करना था इस्तेमाल
रणबीर के न्यूड वॉक सीन को संदीप बताया था कि हमें जांघों और निचले शरीर के लिए एक प्रोस्थेटिक्स लगाना था, जिसने टेस्ट शूट के दौरान बेहतरीन काम किया. हालांकि असल में शूटिंग वाले दिन, यह सही नहीं लग रहा था. शुरुआत में हमारा इरादा उस सीन को पूरे फोकस के साथ फिल्माने का था, जिसमें उसके चलते समय कमर पर प्रॉप्स का इस्तेमाल करना था. लेकिन प्रोस्थेटिक्स ने उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया. इसलिए मैंने फैसला किया कि हम सीन को फोकस से बाहर शूट करेंगे.
10 मिनट में राजी हो गए थे रणबीर
डायरेक्टर की माने तो ऐसे वक्त पर कोई भी एक्टर परेशान हो सकता है, खासतौर पर प्रोस्थेटिक्स तैयार करने के दौरान लगने वाले घंटों के समय को लेकर. लेकिन रणबीर तुरंत मान गए थे. उन्होंने इस पर कोई डिस्कशन भी नहीं किया था. संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि तो ये दस मिनट की बातचीत थी जहां मैंने समझाया कि इसे फोकस से बाहर शूट करने से सीन ज्यादा इनटेंस और दिलचस्प लगेगा और वह तैयार थे.
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान