यूका का 10 टन कचरा जलकर हुआ भस्म, 75 घंटे लगे, अब दूसरे ट्रायल की बारी
इंदौर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट धार जिले के पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 75 घंटे में यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा जलाकर खाक किया गया है। मध्य प्रदेश पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी के अनुसार, यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे का निष्पादन पीथमपुर में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में होगा। बता दें कि, तीन चरणों में 10-10 टन कचरा जलाया जाएगा। पहले चरण के ट्रायल की शुरुआत 27 फरवरी को कोर्ट के निर्देश पर हुई थी। जिसमें 10 टन कचरा 28 फरवरी को 3 बजे इंसीनेटर में डाला गया। इस कचरे को लगभग 75 घंटे तक जलाया गया, जिसकी प्रक्रिया 3 मार्च को शाम 5:15 बजे तक पूरी हुई।
रिपोर्ट आते ही शुरु होगा दूसरे चरण का ट्रायल
वहीं आज यानी 4 मार्च से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि, पहले चरण में कचरे को 135 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से जलाया गया था। अब दूसरे चरण में कचरे की जलाने की दर को बढ़ाकर 180 किलोग्राम प्रति घंटे किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, पहले चरण की रिपोर्ट आज ही आ जाएगी, जिसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि, कचरे को आज कब जलाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही दूसरे चरण के कचरे को जलाने की तैयारी शुरू की होगी।
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान