राजस्थान में हिन्दुस्तान जिंक माइंस में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार
राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद में स्थित हिन्दुस्तान जिंक माइंस में मंगलवार को भीषण आग लग गई। राजपुरा दरीबा माइंस की लिफ्ट में आग लगी। लिफ्ट से ही मजदूर खदान में नीचे जाते हैं। कच्चा माल बाहर लाने वाले रास्ते में भी आग फैल गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राजसमंद जिले में रेलमगरा स्थित सिंदेसर कला में राजपुरा दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह 8 बजे भीषण आग लग गई। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की लपटें काफी भयानक दिखीं और धुएं का गुबार आसमान में छा गया था। हादसे में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग लगने के बाद माइंस में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मजदूर आग की लपटों को देखकर चीखते-चिल्लाते रहे। दमकल कर्मियों को पहुंचने के बाद मजदूरों ने आग बुझाने में मदद भी की।
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान