शासन सचिव ने ली बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक
जयपुर । कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने विभागीय अधिकारियों को बजट घोषणाओं के समयबद्ध एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। शासन सचिव ने पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक में बजट 2025-26 की घोषणाओं के अनुसार और आवश्यकता के अनुरूप सभी योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये उन्होंने वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं से सम्बन्धित मुद्दों एवं बजट में शामिल कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों को तत्काल दूर कर प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करें, योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभ पहुंचाया जाये। बैठक में फार्म पौण्ड़, डिग्गी, सिंचाई पाईप लाईन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, सोलर, ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर, बीज मिनिकिट वितरण, मधुमक्खी पालन, पॉली हाऊस, शेडनेट हाऊस, प्याज भण्ड़ार गृहों सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी