जोधपुर में होगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी, आज से बारातियों का आगमन
जोधपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी अमानत बंसल से उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है. इस शाही शादी के लिए मेहमानों का जोधपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार जोधपुर पहुंचेंगे. 6 मार्च को कार्तिकेय और अमानत बंसल यहां शादी के बंधन में बंधेंगे. अगले दो दिन तक चौहान परिवार और मेहमान यहीं रहेंगे, जिसमें राजनीति और उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी होंगी.
सोमवार को हुई भोपाल से निकासी : सोमवार को भोपाल में वर्ण निकासी की रस्में संपन्न हुई. इसमें गणेश पूजन हुआ. इसके अलावा हल्दी की रस्म भी निभाई गई, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री भी शामिल हुए. उन्होंने अपने परिवार के मांगलिक कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा भी की है. जोधपुर में विवाह के बाद शिवराज सिंह दिल्ली और भोपाल में भी रिसेप्शन आयोजित करेंगे.
आज स्वागत भोज, कल संगीत होगा : कार्तिकेय की होने वाली पत्नी अमानत बंसल लिबर्टी शूज के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल की बेटी है. दोनों की सगाई गत वर्ष हुई थी. शादी समारोह के लिए शिवराज सिंह की ओर से 125 लोग शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए मंगलवार शाम को उम्मेद भवन में वेलकम डिनर का आयोजन होगा. बुधवार शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा और 6 मार्च को भारतीय रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न होगा.
उम्मेद भवन है लोगों की पहली पसंद : जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस बड़े आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद बन गया है. इस महल में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की शादियां हो चुकी हैं. इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी शामिल है. इसके अलावा हॉलीवुड की लीज हर्ले और अरुण नैय्यर का विवाह भी यहीं पर हुआ था. 2013 में यहां पर नीता अंबानी का जन्मदिवस मनाया गया, जिसके लिए दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें देश दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी. हाल ही में गौतम अदानी के भाई का जन्मदिन यहां मनाया गया था.
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पाग दस्तूर में बेटी को मिला उत्तराधिकार