रूस ने 2023 में 11,100 टन सोना उत्पादित कर दूसरे स्थान पर किया कब्जा
मॉस्को: सोना एक ऐसी कीमती धातु है, जिसे किसी परिवार से लेकर देश तक के वित्तीय आधार की तरह देखा जाता है। देशों की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव के दौरान सोना अहम भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में सोने के बड़े उत्पादक देशों को इसके भंडार होने का सीधा फायदा मिलता है। दुनियाभर में सोने की खदानों की संख्या और उत्पादन के मामले में सात देश सबसे आगे हैं। आईडीआर ने साल 2023 के सोना उत्पादक देशों की रिपोर्ट दी है। इसमें ऑस्ट्रेलिया का नाम टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में सबसे ज्यादा सोना अपनी खदानों से निकाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया सोने के उत्पादन में साल 2023 में दुनिया का शीर्ष देश बना है। 12,000 टन सोने के उत्पादन के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ये कमाल किया है। सोना ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी में 8 प्रतिशत का योगदान देता है। दूसरे नंबर पर रूस ने साल 2023 में 11,100 टन सोना उत्पादित किया। रूस 2010 से यूरोप का शीर्ष सोना आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। रूसी सरकार खुद ही सोने की महत्वपूर्ण खरीदार है।
दक्षिण अफ्रीका भी अहम नाम
दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में 5,000 टन सोना उत्पादित किया। हालांकि यह पूर्व के वर्षों से कम है लेकिन वह अफ्रीका का सबसे बड़ा सोना उत्पादक बना हुआ है। इसके उत्पादन के केंद्र में बोक्सबर्ग में ईस्ट रैंड खदान है। यह सतह से 3,585 मीटर नीचे है, जो दुनिया की सबसे गहरी खदानों में से है। अमेरिका ने भी 2023 में 3,000 टन सोने के उत्पादन के साथ वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है। अमेरिका के नेवादा और कोलोराडो प्रमुख खनन केंद्र हैं।
चीन ने 2023 में अमेरिका के बराबर 3,000 टन सोना उत्पादित किया है। चीन की हालिया पर्यावरण नीतियों ने उसके खनन उद्योग को प्रभावित किया है। इन चुनौतियों के बावजूद स्थायी खनन पर चीन का जोर नए उद्योग मानक स्थापित कर सकता है। इसके बाद इंडोनेशिया ने साल 2023 में वैश्विक आपूर्ति में 2,600 टन का योगदान दिया है। इंडोनेशिया को पापुआ की ग्रासबर्ग खदान से सोना मिलता है। ये दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडारों में से एक है। ब्राजील ने 2023 में 2,400 टन सोना उत्पादित किया। ब्राजील लंबे समय से सोने का खनन करता रहा है। मौजूदा समय में ब्राजील में खनन कार्य अमेजन और पारा राज्यों में हो रहा है। हालांकि अवैध खनन और वनों की कटाई से ब्राजील में खनन उद्योग के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा हुई हैं लेकिन सरकार इन मुद्दों से निपटने में लगी है। इन सभी देशों की वैश्विक स्थिति में सोना अहम भूमिका निभा रहा है।
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
किशोरी कांड में सनसनीखेज आरोप, 32 हजार में सौदे की बात आई सामने; नूरजहां का घर गिराया
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल