हनुमानगढ (रावतसर) में श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा विद्युत चालित चाक व मिटटी गूंथने की मशीन का निः शुल्क वितरण कार्यक्रम
जयपुर, 4 मार्च। हनुमानगढ जिले के रावतसर में मंगलवार को माटी कला कामगारों के लिए श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीन का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोर्ड के चैयरमैन श्री प्रहलाद राय टाक ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सरकार ने कुटीर एवं ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में मिट्टी कामगारों को स्वालंबी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत हनुमानगढ जिले में लॉटरी द्वारा चयनित 20 कामगारों को 11 फरवरी से 20 फरवरी तक हनुमानगढ में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया तथा स्वरोजगार को बढावा देने हेतु पात्र लाभार्थियों को मशीनों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में हनुमानगढ से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा के पूर्व विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, बीजेपी ओबीसी मोर्चा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री पवन बागोरिया, हनुमानगढ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुशील जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी उपस्थित रहे।
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पाग दस्तूर में बेटी को मिला उत्तराधिकार