हरभजन सिंह पर आरोप, राजस्थान बनाम सनराइजर्स मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर को लेकर की नस्लीय टिप्पणी!
Harbhajan Singh: बीते रविवार IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया. इसी मैच के दौरान एक नस्लीय टिप्पणी करने के चलते भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह आलोचनाओं में घिर गए हैं. दरअसल यह मामला इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से जुड़ा है, जिन्हें हरभजन ने 'काली टैक्सी' कहकर संबोधित किया था. इस तरह के कमेन्ट के लिए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और हरभजन को जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है.
हरभजन ने की नस्लीय टिप्पणी
यह घटना मैच की पहली पारी के 18वें ओवर की है, जिसमें राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर बॉलिंग करने आए थे. SRH की ओर से ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद थे. हरभजन ने टिप्पणी तब की जब क्लासेन ने आर्चर की लगातार गेंदों पर बाउंड्री लगाई थी. हरभजन सिंह ने कहा, "लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है." इस तरह की टिप्पणी के कारण लोगों में रोष है और उन्हें तुरंत IPL 2025 के कमेंट्री पेनल से हटाए जाने की मांग उठने लगी है. एक व्यक्ति ने कहा कि इस तरह का कमेन्ट शर्मनाक और घृणास्पद है. हरभजन को तुरंत कमेंट्री पेनल से बर्खास्त कर देना चाहिए.
जोफ्रा आर्चर ने फेंका IPL का सबसे महंगा स्पेल
जोफ्रा आर्चर के लिए IPL 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरे मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए और 4 ओवरों में कुल 76 रन लुटाए. इसी के साथ आर्चर IPL इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 73 रन लुटाए थे.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है