मुख्यमंत्री का शुक्रवार को भीलवाड़ा का प्रस्तावित दौरा राज्य स्तरीय सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा आयोजित
भीलवाड़ा, 24 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का शुक्रवार 28 मार्च को एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है । मुख्यमंत्री श्री शर्मा भीलवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 28 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कार्यक्रम स्थल चित्रकूट धाम एवं हेलीपैड स्थल एमएलवीं महाविद्यालय में निर्धारित किया गया है।
जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम की समस्त आवश्यक तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ओमप्रकाश मेहरा ने समस्त अधिकारियों की बैठक ली।
श्री मेहरा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, लाभार्थी बैठक व्यवस्था, पार्किंग, कानून व ट्रैफिक व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण सहित समस्त आवश्यक तैयारियो के लिए संबंधित विभाग अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि स्वयं से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां संबंधित विभाग शुरू करें जिससे कि समय रहते समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी हो सके ।
राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का नोडल विभाग यूडीएच को बनाया गया है। सुशासन दिवस के तहत लाभार्थी लाभ वितरण कार्यक्रम व विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ के पोस्टर विमोचन सहित विविध कार्यक्रमो का आयोजन होगा।
बैठक में एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, एडिशनल एसपी श्री पारस, जिला परिषद सीईओ व राजस्थान दिवस के समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह भाटी, नगर विकास न्यास के सचिव श्री ललित गोयल, उप रजिस्ट्रार श्री मोहम्मद ताहिर, नगर परिषद आयुक्त व राजस्थान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के सह नोडल अधिकारी श्री हेमाराम चौधरी, पीआरओ व सह नोडल अधिकारी श्री रविंद्र वैष्णव, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सोनल राज सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
---000---
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि