विधान सभा अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के पैतृक ग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता स्व. श्री कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री देवनानी ने श्री यादव और परिवारजन के प्रति अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त की। श्री देवनानी ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी