क्या कर रहे थे आप...? जब बीच सड़क पर अधिकारियों को डांटने लगीं दीया कुमारी, कहा- ऐसा नहीं चलेगा
बाड़मेरः राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब वो हाइवे के काम का निरीक्षण करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने काम में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने नोटिस भी दिया. अधिकारियों को डांटते हुए डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा, ‘आपको मालूम नहीं है कि काम कब शुरू हुआ. 2022 में शुरू हुआ कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है. पिछली सरकार की तरह इस सरकार में नहीं चलेगा.’ डिप्टी सीएम दीया कुमारी जोधपुर से बाड़मेर जा रही थीं. इस दौरान उन्होंने बांगुड़ी पचपदरा हाइवे का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला कलेक्टर सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक हरि शंकर सहित PWD के अधिकारी उपस्थित रहे. डिप्टी सीएम ने फटकार लगाते हुए कहा पिछली सरकार की तरह इस सरकार में नहीं चलेगा.
काम की धीमी गति को लेकर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता एवं अधीशाषी अभियंता एनएच वृत जोधपुर को नोटिस देने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य अभियंता एनएच को आगामी 15 दिन में उक्त सड़क मार्ग की वास्तविक रिर्पोट को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बागुंडी खण्ड (लम्बाई 22किमी) का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, जो कि दिसम्बर 2024 में पूरा किया जाना था. उक्त मामले में मार्च 2025 तक का एक्सटेंसन मिलने के बावजूद भी लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा करवाया गया है. उपमुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता एनएच को जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक