जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर डंपर की टक्कर से तीन की मौत, दो घायल
जोधपुर: जिले में जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात शेरगढ़ के चाबा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. मृतकों में अजय कुमार (निवासी सुभाष नगर, करणपुरा, हनुमानगढ़), ममता चौधरी (पत्नी गुणेशाराम, निवासी बरजासर, बीकानेर) और गुणेशाराम (निवासी बरजासर, बीकानेर) शामिल हैं.
3 की मौत, 2 घायल: सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई भागीरथराम ने बताया कि घटना के दौरान कार में व्याख्याता, महिला और बच्चों सहित पांच लोग जैसलमेर से शेरगढ़ की ओर जा रहे थे. चाबा गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे डंपर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी. इस घटना में गिरधारीराम (पुत्र भंवरलाल, निवासी श्री डूंगरगढ़, बीकानेर) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद शेरगढ़ पुलिस और एंबुलेंस 108 के पायलट शैतानसिंह भाटी मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. हादसे के बाद डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक