मुख स्वास्थ्य सप्ताह: जागरूकता और जांच शिविरों से आमजन को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
भीलवाड़ा, 25 मार्च। मुख स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग बनाने और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिलेभर में मुख स्वास्थ्य सप्ताह के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर मुख कैंसर की स्क्रीनिंग एवं जांच की जा रही है, ताकि बीमारी की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उपचार किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि मुख स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में मुख स्वास्थ्य से जुड़ी जांच और परामर्श सेवाएं चिकित्सकों के माध्यम से आमजन को प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, विद्यालयों में छात्रों और सामूहिक समूहों को दांत और मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख कैंसर के अलावा कई अन्य मुख एवं दंत रोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए समय पर जांच और उचित उपचार बेहद जरूरी है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक