पीड़ितों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनैतिक कार्य करने वाला बाबा गिरफ्तार
बीकानेर: जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने वाले बाबा की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है. बाबा पर चार बालिग और एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है. पीड़िताओं ने पुलिस को वीडियो और फोटो के रूप में पुख्ता सबूत सौंपे, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि यह मामला पवनपुरी में नागणेचेजी मंदिर के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल का है. यहां पूजा-अर्चना करने वाला बाबा ललित पुत्र नारायण राम पिछले काफी समय से भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य कर रहा था. वह कई सालों से पीड़िताओं को डरा-धमकाकर उनका शारीरिक शोषण कर रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2020 से बच्चों के साथ गलत काम कर रहा था. हाल ही में एक पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला सामने आया. परिजनों ने 15 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को बाबा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ वीडियो और फोटो साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।
इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अपराध में कोई और शामिल था या नहीं। बाबा की इस करतूत के खुलासे के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव