राजस्थान दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा, 26 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के दूसरे दिन जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं किसान उत्पादक संगठन मेले का आयोजन नगर निगम स्थित महाराणा प्रताप सभागार में किया गया। इस मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति राशि का डीबीटी हस्तांतरण एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के मेले का शुभारंभ किया। साथ ही, पॉली हाउस, सौर पंप, कृषि उपकरण, प्याज भंडारण, मधुमक्खी पालन इत्यादि हेतु 12 योजनाएं, बैल से खेती प्रोत्साहित करने हेतु योजना, किसान सम्मान निधि की राशि में 1000 रुपए की वृद्धि, मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं की संख्या दोगुनी, पशुधन स्वास्थ्य हेतु निः शुल्क औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 तथा मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा निर्देश भी जारी किए।
जिले के किसानों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
इस दौरान जिले के 50 किसानों को वर्मी कंपोस्ट इकाई , तारबंदी योजना खेततलाई ,कृषि यंत्रों, पॉलीहाउस आदि के लिए 200 लाख की राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम जिले के किसानों को किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सीईओ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह भाटी , इंद्र सिंह संचेती अतरिक्त निदेशक कृषि, विनोद कुमार जैन संयुक्त निदेशक कृषि, महेश चेजारा संयुक्त निदेशक उद्यान, शंकर सिंह राठौड़ उपनिदेशक उद्यान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
गुरुवार को गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का होगा आयोजन
राजस्थान दिवस समारोह की कड़ी में जिला स्तरीय गरीब एवं अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को दोपहर 12.00 बजे से किया जाएगा।
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव