गंगरार टोल गेट के आगे वाटर पार्क के सामने 2.349 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद, एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा 28 मार्च। अधीक्षक (निवारक) उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, कोटा (राज.) की ओर से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए के चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता प्राप्त हुई है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने गंगरार टोल गेट के आगे वाटर पार्क के सामने, चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राजमार्ग, तहसील-गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल का पीछा कर सफलतापूर्वक रोका और कुल 02.349 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीएन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रोड के माध्यम से राजस्थान के पंजीकरण वाले स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल का उपयोग करके अवैध अफीम की तस्करी करेगा। इसके पश्चात सीबीएन, चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और उक्त वाहन की पहचान के बाद उक्त वाहन को रोक दिया और कुल 02.349 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। कानूनी औपचारिता पूरा करने के पश्चात बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) का उद्देश्य राज्य में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और व्यापार पर रोक लगाना है। इस अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के नियंत्रण कक्ष 0744-2438928 या व्हाट्सएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है या ईमेल dnc-kota@cbn.nic.in पर जानकारी साझा कर सकता है।जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा ।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत