मौनी रॉय के बदलते लुक पर ट्रोलिंग शुरू, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय ने एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनके नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह गाउन में नजर आईं और बालों के लिए उन्होंने बैंग्स लुक चुना। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। मौनी के इस लुक को देखकर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने उन्हें कहा कि उन्होंने एक और सर्जरी करवाई है।
नेटिजन्स ने क्या कहा?
मौन रॉय के नए लुक के वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "ये क्यूट है। सर्जरी की दुकान पूरे चेहरे का डिजाइन बन गया है जैसे बच्चे ड्रॉइंग करते हैं टेड़ा मेड़ा वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ आर्टिस्ट कर दिया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिर से चेहरा बदलवा लिया।" एक और नेटिजन्स ने कमेंट किया, "सर्जरी करके वाट लगा दी है..पहचान में ही नई है और यह कैसे क्यूट हो सकता है?"
मौनी के साथ ये एक्ट्रेस भी आईं नजर
इस इवेंट में मौनी रॉय के साथ सोनम बाजवा और दिशा पाटनी भी थीं। कहा जाता है कि मौनी और दिशा बहुत करीबी दोस्त हैं और उन्हें कई बार साथ में देखा गया है।
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी और निक मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास ‘सलाकार’ नामक एक फिल्म भी है। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। अब वह फिल्मों में भी नजर आने लगी हैं। फिल्म ‘गोल्ड’ से शुरुआत करने के बाद वह ‘मेड इन चाइना’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह