रोडवेज बस में सवार एक व्यक्ति से 12.460 किलोग्राम अवैध क्रश्ड डोडा चूरा पाउडर किया बरामद
भीलवाड़ा 30 मार्च। अधीक्षक निवारक उप नारकोटिक आयुक्त,कार्यालय कोटा की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 मार्च 2025 को सीबीएन को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राजस्थान )श्री नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए सीबीएन, भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक निवारक टीम ने 28.03.2025 को त्रिवेणी-जहाजपुर में गांव धामनिया, तहसील-मांडलगढ़, के पास राजस्थान रोडवेज बस में एक व्यक्ति को रोका और उसके बैग से 12.460 किलोग्राम वजन का अवैध क्रश्ड डोडा चूरा पाउडर जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सीबीएन को एक गुप्त सूचना मिली कि चौटाला (हरियाणा) का एक तस्कर राजस्थान रोडवेज बस में बस्सी (चित्तौड़गढ़) से जयपुर तक अवैध क्रश्ड डोडा चूरा पाउडर लेकर हरियाणा के एक तस्कर को देगा। सीबीएन भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक निवारक टीम गठित की गई और 28.03.2025 को रवाना किया गया और संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और रोडवेज बस नंबर त्श्र06 च्। 6070 की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद एक व्यक्ति रोका और बस में अच्छी तरह से तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप एक बैग में रखा 12.460 किलोग्राम अवैध क्रश्ड डोडा चूरा पाउडर बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तस्करी के क्रश्ड डोडा चूरा पाउडर को जब्त कर लिया गया है और जब्ती मामले में एक व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के नियंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है या ई मेल कदब.ावजं/बइदण्दपबण्पद पर जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा ।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त