पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल ने ईसर गणगौर की धूम धड़ाके के साथ सवारी निकाली
भीलवाड़ा 31मार्च
पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ ईसर गणगौर की धूम धड़ाके से सवारी निकाली।
महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा भदादा ने बताया कि गणगौर के पहले बिंदोला व हल्दी मेंहदी कार्यक्रम किए गए।। सजी धजी महिलाओं ने सेवरे सजाएं।हाथी ,घोड़े, बैलगाड़ी,बैंड,कच्छी घोड़ी,बच्चों की विभिन्न झाकियों के साथ ठाठ बाट से गंणगौर की सवारी बघियो में निकली।मंडल की सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंगल गीत गाते चल रही थी।।सचिव पूनम पोरवाल ने बताया कि सवारी दूधाधारी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा मंदिर, सराफा बाजार, गुलमंडी, महारानी मार्केट होते हुए माणिक्य नगर चौराहा से रामस्नेही पैलेस पर जाकर खत्म हुई, जहा कई प्रतियोगिताए आयोजित की गई। मिसेज गणगौर,सेवरा सजाओ ,घूमर प्रतियोगिता,सरप्राइस प्रश्नोत्तरी में महिलाओं ने अनेक ईनाम जीते।।रास्ते में जगह जगह सभी समाज जन ने पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ शीतल पेय पिलाकर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महेश्वरी युवा संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर संतोष तोषनीवाल,ज्योति भदादा,रश्मि कोगटा,रानू राठी,पूजा दरक,नेहा तोषनीवाल,पूनम बाहेती,रेखा समदानी,उषा समदानी,रेखा जागेटिया,अनीता बाहेती
आदि महिला सदस्यो सहित 200 महिलाएं उपस्थित रही।।
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड