छत्तीसगढ़ में होंगे बड़े बदलाव: पेट्रोल 1 रुपये सस्ता, 5 टोल प्लाजा पर बढ़े टोल
रायपुर: 1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहा है. ये बदलाव टैक्स, बीमा, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट और पब्लिक सर्विस से जुड़ा है. छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपये सस्ता हो गया है. इतना ही नहीं प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल बढ़ने से सफर भी महंगा हो जाएगा. ये बढ़ोतरी 5 रुपये से 15 रुपये तक हो सकती है. हालांकि अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई है. इधर, प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है. दूसरी ओर अगर अब PAN से आधार लिंक नहीं होगा तो फाइन लगेगा. इससे टैक्सपेयर्स को परेशानी जरूर हो सकती है. तो वहीं राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 50 फीसदी बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है. इसका फायदा कर्मचारियों को अप्रैल में होगा.
छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी. इसके साथ ही प्रदेश के 600 से ज्यादा दुकानों में नए रेट भी लागू हो जाएंगे. अब फैसले से उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर शराब उपलब्ध हो पाएगी. एक जानकारी के मुताबिक नई रेट के बाद अब शराब की कीमतों में 40 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक की बचत हो सकेगी. ये नई दरें 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू होगी. सरकार के फैसले के तहत 1000 रुपये की शराब की बोतल पर करीब 40 रुपये तक की बचत पर उपभोक्ताओं को मिलेगी.
छत्तीसगढ़ में होंगे ये बदलाव
- छत्तीसगढ़ में 5 टोल नाकों में चार्ज बढ़ जाएगा.
- स्कूलों की टाइमिंग में होगा बदलाव.
- सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा.
- पेट्रोल की कीमत कम होगी.
- ई-वे बिल बनवाने की सीमा बढ़ाई गई.
- सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी.
- छत्तीसगढ़ में ई ऑफिस सिस्टम लागू होगा.
इन टोल नाकों में बढ़ेंगे चार्ज
- रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ के ग्राम ढेका.
- रायपुर-सिमगा.
- बिलासपुर-रायगढ़.
- कोण्डागांव मशोरा टोल नाका.
- बिलासपुर-पथरापाली-कटघोरा.
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड