राजस्थान में युवाओं के लिए निकली नौकरियां, आज ही कर दें अप्लाई
जयपुर । राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। राजस्थान सरकार ने नेशनल स्वास्थ्य मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के 28 पदों पर 13 हजार 252 वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर बुधवार से 1 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव होगा। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सभी भर्तियां संविदा आधारित होंगी। जिसकी समय अवधि को राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया या कम किया जा सकता है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई इन भर्ती परीक्षाओं में 1 मई तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बाद 2 से 12 जून तक अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा जून और जुलाई में ही भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद 13 नवंबर तक सभी भर्तियों का फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
बात दें कि अलग-अलग कैटेगरी में होने वाली इन सभी भर्ती परीक्षा का टेस्ट कंप्यूटर या टैबलेट आधारित होगा। इसमें से दोगुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर