राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज ये हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों ने तीन अप्रैल 2025 यानी गुरुवार के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। गुरुवार को भी कंपनियों ने दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल मामूली सस्ता किया गया है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान में पेट्रोल आज 105.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 105.55 रुपए प्रति लीटर थी। इस प्रकार से पेट्रोल के दाम 0.11 फीसदी कम हुए हैं। वहीं राजस्थान में डीजल ब 90.91 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को डीजल की कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर थी।
कर्नाटक सरकार की ओर से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। यहां पर डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त