जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा की टाइट, अलर्ट मोड
जयपुर: जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और कलेक्ट्रेट के सभी कमरों की गहन तलाशी शुरू की। सुबह 11:30 बजे जयपुर कलेक्टर की ऑफिशियल आईडी पर यह धमकी भरा मेल देखा गया, जिसके तुरंत बाद जिला कलेक्टर ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन के लिए टीमें मौके पर भेजीं।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज को भी 20 फरवरी को मिली थी धमकी
इससे पहले 20 फरवरी को जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मेल पर मिली थी। यह धमकी कॉलेज प्रिंसिपल की मेल आईडी पर भेजी गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया। 22 फरवरी की शाम को जब मेल खोला गया तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जयपुर में पहले भी कई बार बम धमाकों की धमकियां मिल चुकी हैं। स्कूल, मॉल, होटल और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकियां दी गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। हर बार घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
4 अक्टूबर को 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को मिली थी धमकियां
4 अक्टूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देशभर के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। यह धमकी सीआईएसएफ की ऑफिशियल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई थी। मेल में लिखा था- "आइए हम अकेले ही दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से मुकाबला करें। हर तरफ धमाका...धमाका...धमाका होगा।" जांच के बाद किसी भी जगह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने