घायल पुलिस कर्मियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर ला रही एम्बुलेंस ट्रॉमा वार्ड की दीवार से टकराई, अस्पताल में खड़े एडिशनल एसपी हुए घायल
जोधपुर: राजस्थान में दो कारों की भीषण टक्कर में घायल हुए पुलिसकर्मियों को जोधपुर लाते समय एक और हादसा हो गया। बाड़मेर बालोतरा मार्ग से घायल पुलिस कर्मियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर ला रही एम्बुलेंस ट्रॉमा वार्ड की दीवार से टकरा गई, जिससे हॉस्पिटल में खड़े एडिशनल एसपी भी घायल हो गए । वहीं एंबुलेंस में बैठा अटेंडेंट उछलकर गिरा। हादसे में ट्रॉमा वार्ड की दीवार पर लगी रेलिंग और कांच टूट गए।
घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से बनाकर जोधपुर लाया गया
जोधपुर रेंज आईजी ने बताया कि बायतु थाना इलाके के बनिया संधा धोरा के पास हुए सड़क हादसे में घायल 4 पुलिसकर्मियों को पहले बायतु हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से सभी को जोधपुर रेफर किया गया। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से बनाकर दोपहर करीब 1:40 बजे जोधपुर लाया गया।
दीवार में घुसी एंबुलेंस
एमडीएम हॉस्पिटल में तेज रफ्तार में आई एंबुलेंस को ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे एंबुलेंस ट्रॉमा वार्ड की दीवार से भिड़ गई। घायलों को रिसीव करने पहुंचे जोधपुर ग्रामीण के एडिशनल एएसपी भोपालसिंह भी घायल हो गए। दीवार पर लगी रेलिंग और कांच टूट गए।
नेशनल हाईवे-25 पर भिड़े थे दोनों वाहन
नेशनल हाईवे- 25 पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जोधपुर रेंज आईजी कार्यालय में पोस्टेड एएसपी अरविंद विश्नोई पुत्र देवाराम निवासी गुड़ाबिश्नोइयान, एएसआई हुकम सिंह पुत्र नाथू सिंह चारण निवासी डांगियावास, कॉन्स्टेबल अनिल चौधरी पुत्र भंवरलाल निवासी सालवा कल्ला और ड्राइवर (कॉन्स्टेबल) दिलीप मेघवाल पुत्र मानकलाल निवासी महामंदिर थे। सभी जोधपुर रेंज आईजी ऑफिस से बाड़मेर जा रहे थे। वहीं क्रेटा कार में सीईओ चौहटन के रीडर गोपी किशन मेघवाल सवार थे। साथ में उनकी पत्नी, बेटी और एक महिला रिश्तेदार थी। गोपी किशन परिवार के साथ बालोतरा की तरफ जा रहे थे।
सभी 4 पुलिसकर्मी घायल
एसपी हरिशंकर ने बताया कि पुलिस की कार (महिंद्रा टीयूवी) क्रेटा कार से टकराने के बाद रोड से उतरकर करीब 20 मीटर दूर जाकर झाड़ियों में पलट गई। कार में सवार सभी 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें कॉन्स्टेबल अनिल चौधरी की हालत गंभीर है।
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा