रामनवमी पर आज देशभर में निकलेंगे जुलूस
नई दिल्ली। देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलर्ट है। पूर्व में इन राज्यों में रामनवमी जुलूस के दौरान अप्रिय स्थिति बनी है। इससे निपटने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
दो साल पहले राम नवमी पर धार्मिक जुलूसों के दौरान मुंबई में झड़पें हुई थीं। वहीं पिछले महीने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद नागपुर में हिंसा और सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। इसे देखते हुए महाराष्ट्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर पुलिस के सभी यूनिट कमांडरों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने हाल ही में स्थिति की समीक्षा की। रामनवमी की तैयारियां पूुरी कर ली गई हैं। हर शहर में प्रमुख राम मंदिरों को सजाया गया है। कई स्थानों पर राम रथयात्रा निकलेगी। इसमें आकर्षक अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और हनुमान जी की झांकियों के साथ रामलला रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने और उनके हालचाल जानने निकलेंगे। यात्रा में अश्व ध्वज वाहक और सैकड़ों युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। यात्रा में आगे घोड़े-बग्गी, बैंड बाजे और हाथी भी रहेंगे। इसके अलावा श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती होगी।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी