महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका - दिलावर
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि दुरस्थ मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेहतर ढंग से आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्थान की दिशा में अहम् भूमिका निभा रहा है। इस विशाल ऋण वितरण समारोह के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों व ग्रामीण अंचलों से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर मिसाल कायम की। इन महिलाओं ने अपने जीविकोपार्जन व स्वावलम्बन बनने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त किया था जिससे उन्हें स्वयं का व्यवसाय करने में मदद मिली।
कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने अपने उद्बोधन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आरएमजीबी मरुधरा ग्रामीण बैंक की सराहना की। उन्होंने लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतीराज अधिनियमों के अन्तर्गत जिले की हर ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा संपूर्ण जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। श्री मदन दिलावर ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचतायत को सफाई व्यवस्था के लिये प्रतिमाह राशि दिये जाने का प्रावधान कर रखा हुआ है, इसलिये सभी पंचायतों को इस राशि का उपयोग गांव में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए करना चाहिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए।
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका द्वारा आयोजित समारोह शनिवार को जैसलमेर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मुख्य आतिथेय में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने जिले के 1786 महिला स्वयं सहायता समूहों की महिला लाभार्थियों को कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक ऋण राशि के चैक वितरित किए।ऋण वितरण समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती रश्मि रानी, आरएमजीबी के महाप्रबंधक श्री धीरेन्द्र जीनगर, समाजसेवी श्री दलपतराम हिंगड़ा, श्री जुगल व्यास, श्री सवाईसिंह गोगली, श्री कंवराजसिंह चौहान,श्री विरेन्द्र सिंह हमीरा,श्री सुशील व्यास,श्री मनोहरसिंह अड़बाला,श्री बलवंत सिंह भाटी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक