वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुईं 10 याचिकाएं, विरोध तेज
वक्फ बिल को लेकर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ये बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हो चुका है, जिसको राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है. इस बिल खिलाफ अब 10 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर हो चुकी हैं. इसके बाद भी विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ विरोध करने वालों के खिलाफ यूपी में कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है.
मुजफ्फरनगर में 300 प्रदर्शनकारियों को 2-2 लाख का बांड भरने का आदेश कोर्ट की तरफ से दिया गया है. अब ऐसा ही मामला लखनऊ से सामने आया है. जहां मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में लिखा हुआ है कि सुमैया राणा की तरफ से शांति भंग की पूर्ण संभावना बनी हुई है.
पुलिस की तरफ से नोटिस में कहा गया क्यों ना शांति बनाए रखने के लिए उनसे 10 लाख के निजी बॉन्ड और 10-10 लाख की दो जमानत ली जाए. बता दें कि सुमैया राणा वक्फ बिल का विरोध कर रही हैं. सुमैया को ये नोटिस पुलिस की तरफ से व्हाट्सएप पर भेजा गया है.
कोर्ट जाएंगी सुमैया राणा
पुलिस की तरफ से दिए नोटिस में 10 लाख के मुचलके की बात कही गई है. इस मुचलके के खिलाफ सुमैया राणा कोर्ट जाने की तैयारी में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस के इस आदेश को वो कोर्ट में चुनौती देंगी. सुमैया के अलावा उजमा परवीन और महेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया है.
समाजवादी पार्टी की नेता हैं सुमैया
मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा का नाता समाजवादी पार्टी से है. वे यहां खासी एक्टिव नजर आती हैं. सुमैया राणा इस समय समाजवादी पार्टी की एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. सुमैया अपने बयानों और विरोध प्रदर्शनों के कारण खासी सुर्खियों में बनी रहती हैं.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक