जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
भीलवाड़ा, 07 अप्रैल। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सोमवार को जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना, बाजार उपलब्धता तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद चंद्रभान भाटी, डीडी महिला एवं बाल विकास नगेंद्र तोलंबिया, जीएम डीआईसी के.के. मीना, नाबार्ड से वसुंधरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
---000---
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी