मध्य प्रदेश में जल्द शुरू होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, 8000 पदों पर होगी भर्ती
भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड इस महीने के अंत में करीब आठ हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसमें 7500 कांस्टेबल और 500 सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन बोर्ड से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है. इस महीने के अंत तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और शारीरिक दक्षता परीक्षा जून-जुलाई के आसपास हो सकती है. बता दें कि प्रदेश में एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले सब इंस्पेक्टर के पदों पर 2018 में भर्ती हुई थी।
इसके बाद लंबे समय तक भर्ती नहीं हो सकी थी. इसकी एक वजह कोविड-19 और पिछले कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होना भी है. इस भर्ती का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. भर्ती के इंतजार में कई युवा अब अपनी उम्र भी पार कर चुके हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि अब सरकार ने जल्द से जल्द इस भर्ती को शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसे में युवाओं को अभी से इस भर्ती की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
छह साल बाद हो रही है एसआई भर्ती परीक्षा
एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले 2018 में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक भर्ती नहीं हो पाई थी। इसका एक कारण कोविड-19 और पिछले कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होना भी है। लंबे समय से एसआई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आयु सीमा पार कर चुके हैं।
पांच साल में ढाई लाख पदों पर होगी भर्ती
सरकार ने विधानसभा में सरकारी विभागों के खाली पदों को भरने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि अगले पांच साल में सरकार ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। सभी विभागों के खाली पदों को भरा जाएगा। सरकार ने हर वर्ग एससी, एसटी और ओबीसी को उनके लिए आरक्षित आरक्षण के अनुसार लाभ देने का वादा भी किया है। वहीं, कांग्रेस भी रोजगार को लेकर सरकार पर हमलावर है। कई मौकों पर कांग्रेस सरकार को उसके वादे पूरे न करने के लिए घेर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि कई विभागों में पद खाली हैं, लेकिन सरकार कोई पद नहीं भर रही है। वह सिर्फ वादे कर रही है।
मप्र पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, जून-जुलाई में परीक्षा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) की ओर से इस महीने के अंत तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने बोर्ड से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) जून-जुलाई में आयोजित की जा सकती है।
मप्र पुलिस में 6 साल बाद फिर एसआई भर्ती
मप्र में 2018 से एसआई भर्ती नहीं हुई थी। कोविड-19 और प्रशासनिक देरी के कारण प्रक्रिया अटकी हुई थी। इस देरी के कारण कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं, जिसके कारण सरकार पर पहले से ही दबाव था।
सरकार का बड़ा वादा: 5 साल में 2.5 लाख नौकरियां
सरकार ने विधानसभा में घोषणा की है कि अगले 5 साल में 2.5 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
राजनीतिक हलचल भी तेज
कांग्रेस सरकार पर रोजगार के वादे पूरे न करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
विश्वनाथ धाम की हाईटेक सुरक्षा! AI, 2575 कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर रहेगी नजर
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल में दो की गई जान
क्रिप्टो पर सरकार सख्त, निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी
राजस्थान में बारिश की वापसी, 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
यूपी में मानसून हुआ सक्रिय, उत्तर की ओर खिसके ट्रफ से कई जिलों में भारी बारिश के संकेत