अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बारे में फैंस का सवाल: कब बनेंगे पेरेंट्स?
पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों कलर्स के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की जैन इस सीजन भी फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, पिछले कई दिनों से फैंस और सेलिब्रिटीज अंकिता और विक्की से बस एक ही सवाल करते हैं कि ये दोनों कब पेरेंट्स बनेंगे? कई बार तो अंकिता की प्रेग्नेंसी की फेक खबरें भी फैल जाती हैं। खुद विक्की भी नेशनल टीवी पर पापा बनने की ख्वाहिश जता चुके हैं।
इसी बीच अब अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट पर 2 एस्ट्रोलॉजर्स आए- संजीव ठाकुर और साक्षी ठाकुर। इन दोनों से कृष्णा अभिषेक ने सवाल करते हुए पूछा, ‘अंकु-मंकू के घर चंकू कब आएगा?’ संजीव ठाकुर ने कहा कि अब थोड़ा सा मुश्किल है, विलम्ब होगा। इतने में साक्षी ठाकुर ने कहा, ‘2025 में यहां 2 औरतों के बच्चे हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने उन दो औरतों की तरफ इशारा भी किया।
2025 में मां बनेंगी अंकिता लोखंडे और भारती सिंह
हालांकि, वीडियो में उन दोनों का चेहरा नहीं दिखाया गया है जिनके इस साल प्रेग्नेंट होने की भविष्यवाणी हुई है। पर एक नाम तो भारती सिंह का है। कॉमेडियन भारती सिंह के दूसरी बार मां बनने की प्रेडिक्शन हो चुकी है। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अटेंशन, लाफ्टर शेफ्स पर हुई है भविष्यवाणी। भारती और अंकिता के घर 2025 में आएंगी खुशखबरी।’
अब ये देखकर फैंस खुश हुए ही थे कि अंकिता लोखंडे ने एक और वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो में अंकिता कुकिंग करते हुए नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम बच्चा कब प्लान कर रही हो?’ इसके बाद अंकिता डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘वर्तन आंखों का धोखा है’। अब ये वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे अंकिता इस साल मां बनने के मूड में नहीं हैं।
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि