छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, कई नेताओं के नाम चर्चा में
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है. माना जा रहा है कि 10 या 11 अप्रैल को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. 2 से 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों की मानें तो गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा या फिर बस्तर से किसी विधायक का नाम कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित था.
इसके अलावा संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कुछ मंत्रियों के परफार्मेंस की भी समीझा की जाएगी. माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर पार्टी कुछ बड़ा फैसला ले सकती है.
जानें अभी है कितने मंत्री
फिलहाल साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पोस्ट खाली हुआ था. इस लिहाज से 2 मंत्री पद अभी खाली हैं. माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फॉर्मूला लागू हो सकता है. ऐसे में एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा. अब इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो सकती है.
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना