घर में इस जगह रख दें काले कपड़े में बंधी फिटकरी, फिर देखें बदलाव, खिंचा चला आएगा पैसा!
वास्तुशास्त्र में फिटकरी को अत्यधिक शुभ माना जाता है. इसके कई उपयोग जीवन की समस्याओं को समाप्त करने में मदद कर सकते हैं. बुरी नजर से बचाव के लिए फिटकरी का उपयोग किया जाता है, और इसे पानी में मिलाकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके अलावा फिटकरी के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं, जो धन, समृद्धि और करियर में सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इन उपायों को अपनाकर हम लाभ प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में आइए फिटकरी के विशेष उपायों के बारे में ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं.
धन-संमृद्धि पान के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर आप धन की प्राप्ति और समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं तो इसके लिए फिटकरी के कुछ टुकड़े लेकर उसे एक काले रंग के कपड़े में बांध लें और फिर इसे एक रस्सी की मदद से मजबूत तरह से बांध दें. फिर धन की देवी लक्ष्मी व कुबेर देवता का स्मरण करते हुए उस काले कपड़े में रखी फिटकरी को अपने घर के धन रखने वाले स्थान या तिजोरी में रख दें.
वास्तुशास्त्र के अनुसार, फिटकरी को काले कपड़े में रखकर इस उपाय को करने से आपके धन संबंधित सभी बाधित मार्ग खुलने लगते हैं, इसके साथ ही धन से जुड़ी कई समस्याओं से आपको छुटकारा भी मिलता है. वास्तु के नियमों के अनुसार, इस उपाय को सच्ची श्रृद्धा व भाव के साथ किया जाए तो व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है.
कार्यों में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में हर दिन थोड़ी सी फिटकरी को स्नान करने वाले जल में मिला लें, इसके बाद उस फिटकरी मिश्रित पानी से स्नान कर लें. ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति की सेहत में भी सुधार होता है.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है