सिरसी रोड पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई: 200 फीट बाईपास तक अवैध निर्माण हटाए जाएंगे
झारखंड महादेव मोड़ से 200 फीट बाईपास तक सड़क पर हो थे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण एक्शन मोड में आ गया है। तीन दिनों तक समझाइश के बाद आज से जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने झारखंड महादेव मोड़ से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत 160 फीट रोड से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ आम जनता और क्षेत्रीय विधायक ने मोर्चा खोल रखा है।
जेडीए की 5 टीमे कर रही कार्रवाई
जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया- हाईकोर्ट द्वारा दायर रिट याचिका में पारित आदेश की पालना में जेडीए द्वारा झारखण्ड मोड़ तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुए 200 फीट बाईपास तक रोड की चौड़ाई को जोनल डवलपमेंट प्लान के अनुसार करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए जेडीए ने 5 टीमों का गठन किया है। जिसमें उपायुक्त, एटीपी, तहसीलदार, इंजीनियर और प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रही कार्रवाई
जेडीसी आनंदी ने बताया कि मंगलवार शाम तक भी स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से समझाइश कर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में आम लोगों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू भी की।जिन्हें जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने में मदद के लिए जेसीबी, लोखण्डा जैसे संसाधन भी दिए गए हैं। वहीं जिन अवैध निर्माणकर्ताओं ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। उनके खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई
बता दें कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसके खिलाफ स्थानीय जनता के साथ क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा ने भी मोर्चा खोल रखा है। इसके बावजूद जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम हाईकोर्ट के आदेश की पालना के तहत कार्रवाई कर रही है।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है