टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने बीजेपी जॉइन की, राजनीति में आने का कारण किया खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केदार जाधव मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद केदार जाधव ने कहा है कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।
राजनीति में आने पर क्या बोले केदार जाधव?
भाजपा में शामिल होने के बाद केदार जाधव ने कहा- "साल 2014 से जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, उन्हें प्यार और समर्थन मिला है। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जिस तरह की उपलब्धियां हासिल की हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत प्रेरणादायक है और मेरा लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलना है और भाजपा के लिए जो भी योगदान हो सके, वह करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।"
भाजपा ने क्या कहा?
केदार जाधव के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा ने कहा- "भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो समाज में राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावनाओं को बढ़ावा देती है। यही कारण है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव सहित सांगली, सतारा और हिंगोली जिलों से बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता 'भाजपा' परिवार में शामिल हुए। मुपार्टी के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं।"
अन्य दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल
पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव के साथ ही सांगली, सतारा और हिंगोली जिलों के विभिन्न दलों के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रवि दादा चव्हाण, सांसद अशोक चव्हाण, मंत्री अतुल सवे और अतुल भोसले जैसे कई नेता मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है