एमपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल एक जगह से दूसरी जगह भेजे गए
भोपाल: मध्य प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ रही है, राज्य शासन लगातार तबला आदेश लगातार जारी कर रहा है इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय भोपाल ने भी थोकबंद तबादला आदेश जारी किये हैं , पीएचक्यू ने 300 से ज्यादा आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने गुरुवार को विभागीय स्तर पर थोकबंद तबादले किये इसमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
PHQ ने 343 आरक्षकों के तबादले किये
इन तबादलों के बाद पुलिस ने एक और सूची जारी की जिसमें पुलिस आरक्षकों के तबादला आदेश हैं, पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी आदेश में 343 आरक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर नीति के मुताबिक निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त करने के आदेश। आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किये गए आरक्षक को तबादला नीति के अनुसार निश्चित समयावधि में कार्य मुक्त किया जाये, यदि ट्रांसफर किया गया कर्मचारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना किया जाये और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाये।
तबादला नीति और प्रक्रिया
राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण नीति ( Transfer Policy ) के अनुसार, तबादला होने वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यमुक्त किया जाएगा। हालांकि, अगर कोई आरक्षक निलंबित स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय (PHQ) को भेजी जाएगी।
क्या है इस तबादले का उद्देश्य?
इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में सुधार लाना और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती को संतुलित करना है। यह कदम प्रशासन की ओर से पुलिस कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है ताकि जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक