जयपुर में दर्दनाक हादसा: पिता को बचाने दौड़े बेटी और ताऊ, ट्रेन से कटे तीनों
Jaipur Tragic Accident : जयपुर के जगतपुरा स्थित सीबीआइ फाटक पर रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हरिद्वार मेल ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। मृतकों में एक 15 वर्षीय किशोरी निशा और उसके पिता सुमित व ताऊ गणेश हैं। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत हो गई।
रेलवे पटरी के नजदीक पड़े थे तीन शव
डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे सूचना पर रामनगरिया थानाधिकारी चन्द्रभान मौके पर पहुंचे। रेलवे पटरी के नजदीक तीनों के शव पड़े थे। हादसे की सूचना ट्रेन चालक ने दी।
व्यक्ति व लड़की ने हटाने का किया काफी प्रयास
ट्रेन चालक ने बताया कि एक युवक रेलवे पटरी पर बैठा था और उसको एक व्यक्ति व लड़की हटा रहे थे। लेकिन वह व्यक्ति जबरन पटरी पर बैठा रहा। व्यक्ति व लड़की ने उसको हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन तीनों को चपेट में लेते हुए निकल गई।
सुमित चलाता कैब बाइक
थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त फागी निवासी 40 वर्षीय सुमित सेन, उसका 44 वर्षीय बड़ा भाई गणेश और बेटी निशा के रूप में हुई। तीनों जयपुरिया हॉस्पिटल के पास जय अंबे नगर में किराए से रहते हैं। सुमित कैब बाइक चलाता है।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक