धनुष की एक और धमाकेदार फिल्म का एलान, जानी-मानी हस्ती की हो रही है एंट्री
साउथ सुपरस्टार अभिनेता धनुष इस समय अपनी कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्मों के अपडेट से दर्शकों में एक अलग रोमांच देखने को मिल रहा है। अब एक फिल्म को लेकर अपडेट आया है कि यह दिग्गज कलाकार उनकी फिल्म में हो रहा शामिल। जानिए कौन है वह?
किस फिल्म के लिए क्या है अपडेट?
हाल ही में तमिल कॉमेडी फिल्म 'सूमो' के प्री रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म निर्माता इशारी के गणेश ने धनुष की आगामी फिल्म 'डी 56' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म निर्माता ने बताया कि धनुष की आगामी फिल्म 'डी 56' में म्यूजिक मशहूर संगीतकार एआर रहमान देंगे, जो एक शानदार अनुभव होगा। इसके अलावा इशारी गणेश ने धनुष के साथ एक और प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जो विग्नेश राजा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। सबसे खास बात यह सामने आई कि यह फिल्म 'डी 56' से पहले दर्शकों के बीच रिलीज की जाएगी।
एक नजर 'डी 56' की ओर
‘डी 56’ धनुष के बडे़ प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे डायरेक्टर मारी सेल्वराज बना रहे हैं। इसी महीने अप्रैल में धनुष ने अपनी आगामी फिल्म 'D56' का थीम पोस्टर जारी किया था। इस पोस्ट में कई साल पुरानी एक तलवार दिखाई देती है, जिसके ऊपर कंकाल की खोपड़ी लगी हुई है। इस तस्वीर पर लिखा हुआ था एक महान युद्ध की शुरुआत। धनुष के फैंस में इस पोस्टर को लेकर काफी रोमांच है।
धनुष का वर्कफ्रंट
अगर धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें कुछ रिलीज होने वाली है। धनुष की फिल्म 'कुबेर', जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अभिनेता की दूसरी फिल्म की बात करें तो वह है 'इडली कड़ाई', जो एक अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा अन्य फिल्मों की बात करें तो धनुष 'तेरे इश्क में', 'डी 55' आदि फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान