राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी का भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है. बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राजधानी के सीएम हाउस का घेराव कर रहे हैं. इससे पहले गांधी मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच करने के लिए सभा स्थल से निकल चुके हैं. जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस के लिए निकल चुके हैं. यहां पुलिस ने भी सीएम हाउस को घेर लिया है. जहां पुलिस ने अलग-अलग लेयर में बैरिकेडिंग लगा रखी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया है. कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे हैं. इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
आकाशवाणी चौक पर लगाई गई बैरिकेडिंग
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे हैं. सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं. इस बीच आकाशवाणी चौक पर बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ गए।
कुंभकरण की नींद सो रही है सरकार: बैज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माताओं-बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता सरकार को जगाने में लगे हैं। लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। इस राज्य में सबसे बड़ी चुनौती बेटियों और माताओं-बहनों को बचाना है। विधानसभा का घेराव किया गया, ब्लॉक जिलों में प्रदर्शन किए गए लेकिन सरकार नहीं जागी।
प्रदेश में हर 3 घंटे में 1 बलात्कार की घटना
दीपक बैज ने कहा कि जहां भी अन्याय होगा, धूप हो, गर्मी हो या बारिश हो, कांग्रेस लड़ने के लिए तैयार है। एक भगवान विष्णु लोगों की रक्षा करते हैं। और एक विष्णु लोगों के रक्षक नहीं बल्कि संहारक हैं। यहां आए लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सीने पर गोली खाने को तैयार है। हम इस संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ेंगे। झीरम घाटी में जिन लोगों पर गोली चलाई गई, वे हमारे नेता हैं, हम सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। यह गांधी की आंधी है, हम कभी नहीं रुकेंगे।
93 हत्याएं हुईं, कानून व्यवस्था ध्वस्त
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि पिछले एक साल में अकेले रायपुर में 93 हत्याएं हुई हैं, जिससे साफ पता चलता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल रही है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।
भाजपा सरकार में हर वर्ग डरा हुआ है- बैज
दीपक बैज ने कहा, भाजपा सरकार को सत्ता में आए 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कानून व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौटी है। आज कोई नशा करने वाला या गुंडा कब किसको चाकू मार दे, इसका कोई भरोसा नहीं है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग- कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। हर वर्ग डरा हुआ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसे पार्टी का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है, जिसका मकसद राज्य सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करना है।
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी