अब नहीं होगी किल्लत: 45 करोड़ की आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई शुरू, बफर स्टॉक भी तैयार
प्रदेशभर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय, औषधालयों में अब दवाइयों की कमी नहीं रहेगी। दवाइयों की मांग के अनुरूप अब बफर स्टॉक तैयार किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग की ओर से पहले चरण में 45 करोड़ की आयुर्वेदिक दवाइयों की सप्लाई मंगलवार से शुरू की जाएगी।
कोरोना के बाद आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ने एवं बीमारी को जड़ से खत्म करने में आयुर्वेदिक औषधियों की डिमांड बढ़ी है। प्रदेश की चार फार्मेसी से दवाइयों की सप्लाई प्रदेशभर में की जाएगी। करीब 45 करोड़ की दवाइयों से किसी भी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, औषधालयों में कमी नहीं रहेगी। अजमेर में कायड़, भीलवाड़ा, जोधपुर, सीकर, चुरू, झुंझुनूं में एकीकृत चिकित्सालय चिकित्सालय हैं।
यहां सर्वाधिक 106 तरह की दवाइयों का स्टॉक रहता है। पहले चरण में दवाइयों की सप्लाई के बाद जैसे-जैसे दवाइयों की डिमांड शुरू होगी, फार्मेसी में बफर स्टॉक तैयार किया जाएगा। इसमें यह भी चिह्नित किया जाएगा कि किस दवाई की अधिक डिमांड आ रही है। बफर स्टॉक में संबंधित जिले में 7 दिन में दवाइयों की सप्लाई हो जाएगी, ताकि रोगी को बैरंग ना लौटना पड़े।
यह चार फार्मेसी यहां करेगी सप्लाई
अजमेर: अजमेर, ब्यावर, जयपुर ए, जयपुर बी, झुंझुनूं, सीकर, टोंक।
जोधपुर: जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू।
उदयपुर: उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा।
भरतपुर: भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, दौसा, अलवर।
बारिश बनी रेल की रफ्तार में बाधा, यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनों पर असर
क्रूड ऑयल पर संकट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा?
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, आज CJP-सरकार के बीच होगी अहम बैठक
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर